Follow Us @soratemplates

Wednesday, 21 August 2013

वो जो शायर था .. चुप सा रहता था ..

वो जो शायर था .. चुप सा रहता था ..
बहकी-बहकी सी बातें करता था ..
आँखें कानों पे रख के सुनता था ..
गूँगी ख़ामोशियों की आवाज़ें ..

जमा करता था चाँद के साए ..
और गीली सी नूर की बूँदे ..
रूखे-रूखे से रात के पत्ते ..
ओक में भरके खरखराता था ..
वक़्त के इस घनेरे जंगल में ..
कच्चे-पक्के से लम्हे चुनता था ..

हां वहीँ .. वो अजीब सा शायर ..
रात को उठ के कोहनियों के बल ..
चाँद की ठोड़ी चूमा करता था ..


चाँद से गिर के 'मर' गया है वो ....
लोग कहते हैं 'खुदखुशी' की है .. !!!!!!!

- गुलज़ार साहब

No comments:

Post a Comment